{"_id":"61b0520c6bcb904cc741d7ab","slug":"dhanbad-a-snmmch-nursing-student-allegation-doctor-attempting-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबादः 'मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई...', नर्सिंग छात्रा ने SNMMCH के डॉक्टर पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबादः 'मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई...', नर्सिंग छात्रा ने SNMMCH के डॉक्टर पर लगाया आरोप
Wed, 08 Dec 2021 12:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:04 PM IST
सार
यहां एक नर्सिंग छात्रा ने एसएनएमएमसीएच के एनेस्थेसिया विभाग के डॉक्टर यूएन वर्मा पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (दुष्कर्म की कोशिश)
- फोटो : social media
विस्तार
झारखंड के धनबाद का एसएनएमएमसीएच एक बार फिर चर्चा में है। यहां से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नर्सिंग छात्रा ने एसएनएमएमसीएच के एनेस्थेसिया विभाग के डॉक्टर यूएन वर्मा पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोपी डॉक्टर की शिकायत अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार बर्णवाल से की है। इसके बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। वहीं, छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक तनाव में है और अगर उसके साथ कुछ भी बुरा होता है या वो कोई गलत कदम उठाती है तो इसका जिम्मेदार आरोपी डॉक्टर होगा।
विज्ञापन
बता दें कि छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे डॉ. यूएन वर्मा ने अपने निजी नर्सिंग होम में काम करने के लिए बुलाया था और जब वो वहां पहुंची तो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा ने यह भी बताया कि डॉक्टर उस पर निजी नर्सिंग होम में काम करने का दबाव बना रहे थे। किसी तरह वह वहां से बचकर निकली। इसके अलावा इस छात्रा ने एग्जाम फॉर्म भी न भरने देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन