फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Deoghar Roapway Accident one man died due to falling from helicopter during rescue all updates in Hindi

देवघर रोपवे हादसा: बचाव कार्य के दौरान हेलीकॉप्टर से गिरा शख्स, 15 लोग अभी भी फंसे, अंधेरे के चलते रुका अभियान

Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

झारखंड के देवघर में रविवार को हुए त्रिकूट रोपवे हादसे में अब तक 38 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, बचाव कार्य के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति खाई में गिर गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Deoghar Roapway Accident one man died due to falling from helicopter during rescue all updates in Hindi
देवघर रोपवे हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के देवघर में रविवार को हुए रोपवे हादसे में बचाव कार्य के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, बचाव अभियान के दौरान रोपवे की ट्रॉली में फंसे एक व्यक्ति को निकालते समय वह नीचे गिर गया। अंधेरा बढ़ने की वजह से फिलहाल बचाव कार्य रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब तक 32 लोगों को बचा लिया गया है और 15 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन


भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, रोपवे घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देवघर के हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के साथ बचाव कार्यों पर चर्चा की है।
विज्ञापन


देवघर में त्रिकुट के पास हुए रोपवे दुर्घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, "बच्चों सहित 14-15 लोग लगभग चार ट्रॉलियों में फंस गए हैं। भारतीय सेना बचाव अभियान पर सक्रिय रूप से काम कर रही है ... हम कल तक निश्चित रूप से सभी को बचा लेंगे। राज्य के पर्यटन मंत्री, वरीय पदाधिकारियों समेत देवघर जिला प्रशासन की पूरी टीम मौके पर मौजूद है। गरुड़ कमांडो, एनडीआरएप की टीम, आईटीबीपी एवं भारतीय सेना के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों को बचाने हेतु कार्य कर रहे हैं। तड़के सुबह फिर पूरे जोश से फंसे लोगों को सकुशल नीचे उतारने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। फंसे लोगों के परिजनों से धैर्य बनाए रखने की गुजारिश करता हूं। मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूं। शीघ्र ही सभी सकुशल निकाल लिए जायेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति को ट्रॉली से निकालकर हेलीकॉप्टर में लाया जा रहा था। इसी दौरान उसका हाथ छूट गया और वह खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। त्रिकूट पर्वत पर हुए इस हादसे के बाच लोगों को बचाने के काम की कमान भारतीय वायु सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने संभाल रखी है। 

इस हादसे में रविवार को एक महिला की मौत हो गई थी। रविवार को रामनवमी की पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से यहां सैंकड़ों पर्यटक पहुंचे थे। इस दौरान रोपवे की एक ट्रॉली नीचे आ रही थी, जो ऊपर की ओर जा रही ट्रॉली से टकरा गई। जिस समय यह हादसा हुआ करीब दो दर्जन ट्राली ऊपर थीं। करीब 18 ट्रॉलियां ऊपर ही फंसी रह गईं, जिसमें 40 लोग सवार थे। इनमें छोटे बच्चे व महिलाएं भी हैं। 

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यात्रियों को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद से निकाला गया है। तकनीकी खराबी की वजह से रोपवे की ट्रॉलियां आपस में टकरा गई थीं जिस वजह से यह हादसा हुआ। फंसे हुए लोगों को ड्रोन के जरिए खाना और पानी दिया जा रहा है। घटनास्थल बाबा बैद्यनाथ के प्रसिद्ध मंदिर से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर है।


घटना पर दुख व्यक्त करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बचाव और राहत अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। सरकार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। रोपवे का संचालन एक निजी कंपनी कर रही है। इसे चला रहे परिचालक दुर्घटना के कुछ देर बाद ही इलाके से भाग गए थे। झारखंड पर्यटन विभाग के अनुसार यह रोपवे 766 मीटर लंबा है और पहाड़ी 392 मीटर ऊंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed