फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Deoghar Crime: Notorious Criminal Anil Singh Shot Dead, Face Crushed to Conceal Identity

झारखंड: देवघर में कुख्यात अपराधी अनिल सिंह की गोली मारकर हत्या, चेहरा कुचला; झाड़ियों में मिला शव, जांच शुरू

Tue, 15 Sep 2026 04:18 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 15 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

देवघर के सारवां थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी अनिल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव देवपहरी गांव के पास पहाड़ी की झाड़ियों में मिला। पहचान छिपाने के लिए चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था। पुलिस ने हाथ पर बने विशेष टैटू, आधार कार्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की, जबकि पुष्टि के लिए डीएनए जांच भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
Deoghar Crime: Notorious Criminal Anil Singh Shot Dead, Face Crushed to Conceal Identity
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के संताल परगना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी अनिल सिंह देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपहरी गांव के पास पहाड़ी की झाड़ियों में मृत मिला। अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने की नीयत से उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
विशेष टैटू से पुलिस ने की पहचान
पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड और छह जिंदा कारतूस मिले। घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सफेद रंग की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जो अनिल सिंह की मां के नाम पर पंजीकृत है। अनिल के हाथ पर बने विशेष टैटू से पुलिस ने उसकी शुरुआती पहचान की, जिसकी पुष्टि बाद में उसकी बहन ने की। चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। संदेह को दूर करने के लिए पुलिस डीएनए जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर रही है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, बदबूदार शव मिलने से यह संभावना जताई जा रही है कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गई थी।
विज्ञापन

 
अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह का सरगना
मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का निवासी अनिल सिंह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। वह अंतरराज्यीय ज्वेलरी लूटकांड गिरोह का संचालन करता था। अनिल सिंह ने देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, बोकारो और पाकुड़ के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के बांका जिले और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आपराधिक गिरोह का विस्तार कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल सिंह मुख्य रूप से आभूषण की दुकानों में डकैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह में वह खुद सबसे सटीक निशानेबाज माना जाता था और वारदात के दौरान गोली चलाने में जरा भी संकोच नहीं करता था। वर्ष 2023 में मोहनपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन जेल से बाहर आते ही वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया था।

 
हत्या के पीछे का रहस्य गहराया
देवघर और गोड्डा पुलिस अनिल सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए वह पिछले कुछ दिनों से सारवां की इस पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच छुपकर रह रहा था और रात में वहीं सोता था। पुलिस अब इस बिंदु पर अनुसंधान कर रही है कि अनिल सिंह के साथ पहाड़ी पर और कौन लोग मौजूद थे तथा उसकी हत्या किस रंजिश में की गई। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed