{"_id":"68e3da7db841bece5e082bfe","slug":"danish-a-criminal-with-a-reward-of-rs-50-000-arrested-from-bihar-jharkhand-news-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News : हजारीबाग पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बिहार से 50 हजार का इनामी अपराधी दानिश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News : हजारीबाग पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बिहार से 50 हजार का इनामी अपराधी दानिश गिरफ्तार
Mon, 06 Oct 2025 08:35 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ हजारीबाग
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:35 PM IST
सार
Jharkhand Crime News : हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण और गोलीबारी जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल कुख्यात आरोपी पुलिस के हाथ लग गया है। हजारीबाग पुलिस ने आरोपी दानिश इकबाल को बिहार के गया जिले से गिफ्तार किया है।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारीबाग पुलिस ने रविवार देर रात नगवा हवाई अड्डा के पास छापेमारी कर बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना मोहल्ला निवासी कुख्यात अपराधी और 50 हजार का इनामी दानिश इकबाल (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की। एसपी ने बताया कि दानिश हत्या, लूट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण और गोलीबारी जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है तथा बिहार और झारखंड पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
चार फोन, 11 सिम कार्ड, फर्जी आधार-पैन कार्ड समेत ये सब बरामद
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में चार मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, फर्जी आधार-पैन कार्ड, राउटर और नोटबुक बरामद किए गए। पूछताछ में दानिश ने उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साईको टाइगर और फोटो खान समेत अन्य अपराधियों के साथ संगठित गिरोह चलाने की बात स्वीकार की। वह उदय साव हत्या कांड (हजारीबाग) और अनवर अली हत्या कांड (गया) सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था।
घेराबंदी कर दानिश को दबोचा गया
हजारीबाग पुलिस की एक विशेष टीम ने देर रात नगवा हवाई अड्डा के पास घेराबंदी कर दानिश को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दानिश ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उसने बताया कि वह उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साईको टाइगर और फोटो खान जैसे कुख्यात अपराधियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह चलाता था। यह गिरोह हजारीबाग, गया, और औरंगाबाद समेत सीमावर्ती जिलों में फिरौती, लूट और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार में छठ के बाद दो चरणों में मतदान: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे
कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी था
एसपी ने बताया कि दानिश उदय साव हत्या कांड (हजारीबाग) और अनवर अली हत्या कांड (गया) सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी था। पुलिस को शक है कि वह बिहार और झारखंड के कई अन्य कांडों में भी शामिल रहा है। एसपी ने बताया कि उन्होंने बताया कि अब पुलिस उसकी अपराधी टीम के अन्य सदस्यों और सहयोगियों की पहचान कर रही है, ताकि पूरे गिरोह को जड़ से खत्म किया जा सके।