फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women dies on monday after two times gender test, abortion and coma

लड़के की चाह में तीसरी बार गर्भपात कराने से इनकार करनेवाली महिला की मौत

Wed, 09 May 2018 02:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, रांची
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Wed, 09 May 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
women dies on monday after two times gender test, abortion and coma

बेटे की चाह में लोग इस कदर तर तक गिर जाते हैं कि वह पेट में पल रही मासूम की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक मामला झारखंड के बरही से सामने आया है। यहां रूपा मिश्रा नाम की एक महिला पर उसके ससुराल वालों ने बहुत जुल्म ढाए। उन्होंने लड़के की चाह में दो बार उसका लिंग परीक्षण कराया और फिर गर्भपात करवा दिया। लिंग परीक्षण के खिलाफ कड़े कानून बनने के बाद भी ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


इसके बाद तीसरी बार रूपा के पेट में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराया गया। इस गैरकानूनी परीक्षण के बाद जब ये मालूम पड़ा कि उसके गर्भ में इस बार भी एक लड़की है तो उसे गर्भपात के लिए कहा गया। लेकिन इस बार उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। रूमा की नामंजूरी ससुराल वालों को नागवार गुजरी और उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। ब्रेन हेमरेज होने की वजह से वह बीते एक वर्ष से कोमा में थी। सोमवार को उसका बरही अनुमंडलीय अस्पताल में निधन हो गया। 
विज्ञापन


रूपा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसके ससुराल जमशेदपुर के गोविंदपुर भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार को बरही थाने में आवेदन कर उसके पति रंजन मिश्रा, सास कुसुम रानी मिश्रा और ननद सोनी कुमारी को मौत का जिम्मेदार ठहराया। तीनों पर आरोप लगाया गया कि इन्होंने बार-बार मृतका का लिंग परीक्षण कर गर्भपात करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले रूपा के पति की दूसरी शादी करवाना चाहते थे इसलिए उन्होंने रूपा की हत्या करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि ससुरालवालों ने कई बार उसे मारने की योजना बनाई थी। वह पिछले एक साल से कोमा में थी लेकिन उसके पति और उसके परिवार वालों ने कभी उसका हाल-चाल नहीं पूछा।


उन्होंने बताया कि रूपा की एक 7 साल की बेटी भी है लेकिन उसे कभी उसकी बेटी से मिलने तक नहीं दिया गया। उसकी बेटी कहां है इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed