फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Pregnant woman sets to burn his boyfriend after rejection

प्यार में धोखा मिलने के बाद गर्भवती प्रेमिका ने युवक को चलती वैन में जलाया

Sun, 19 May 2019 12:27 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 19 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman sets to burn his boyfriend after rejection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड की राजधानी रांची में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने के बाद अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया है। पीड़ित युवक की उम्र 24 साल है। वह गंभीर हालत में रिम्स अस्पताल में भर्ती है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। महिला ने रातू पुलिस स्टेशन से 20 किमी की दूरी पर युवक की गाड़ी में ही उसे जिंदा जला दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित युवक का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं। 

loader

पेट्रोल छिड़ककर जलाया

रिपोर्ट के अनुसार 24 साल के इस युवक का संबंध एक 26 साल की महिला से था। जब महिला गर्भवती हुई तो उसने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी महिला ने गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया। हालांकि गाड़ी में उस वक्त महिला खुद भी मौजूद थी लेकिन वह सही सलाहमत बाहर निकल गई। 

इस मामले पर रातू पुलिस स्टेशन के थाना इंचार्ज मनोज कुमार का कहना है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका ठाकुर गांव के रहने वाले हैं। घटना के पीछे की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है। महिला भी अभी फरार है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने प्यार में धोखा मिलने के बाद ही ये कदम उठाया है। 

कागज में लिखकर दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला अपने प्रेमी की गाड़ी में बैठकर उसके साथ ठाकुरगांव से रातू जा रही थी। उसने एक कागज में लिखकर गर्भवती होने की सूचना अपने प्रेमी को दी, लेकिन उसने कागज पढ़ते ही उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

आग फैलने के बाद आरोपी गाड़ी का दरवाजा खोलकर फरार हो गई। स्थानीय लोग पीड़ित को आग से बचाकर पास के नर्सिंग होम लेकर गए। जिसके बाद पुलिस ने उसे रिम्स में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के पकड़े जाने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed