गुंडों को देख भागा दोस्त, लड़की से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी नितेश शर्मा, राजदीप महतो, बंटी मंडल और विक्की सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपी रानी बागी और परतातू के रहने वाले हैं।
कैसे घटी घटना
खबर के मुताबिक पीड़िता इंटर पास है और वह रांची के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है।
पीड़िता के मुताबिक वह सोमवार देर शाम अपने दोस्त के साथ रामगढ़ कॉलेज घूमने गई थी।
दोनों कॉलेज के आसपास घूम रहे थे कि तभी उन्हें चारों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद दोस्त वहां से भाग गया और चारों आरोपियों ने पीड़िता से बलात्कार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।