फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Corona virus: All stadiums, parks, gyms, swimming pools, tourist destinations will remain closed till further order

Corona Restrictions In Jharkhand: स्कूल, स्टेडियम, पार्क और जिम समेत कई जगह प्रतिबंध, जानिए राज्य में क्या-क्या रहेगा बंद

Mon, 03 Jan 2022 09:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Mon, 03 Jan 2022 09:10 PM IST
सार

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करें।

विज्ञापन
Corona virus: All stadiums, parks, gyms, swimming pools, tourist destinations will remain closed till further order
हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में भी सख्त पाबंदियां लगाई जा रही हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि रांची में सभी स्टेडियम, पार्क, जिम, स्वीमिंग पूल, पर्यटन स्थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। शैक्षणिक संस्थान भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे, हालांकि 50 फीसदी क्षमता के साथ आधिकारिक कार्य की अनुमति होगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में सोमवार को कोविड-19 के मद्देनजर प्रतिबंध व छूट के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई थी। झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ये निर्णय 15 जनवरी 2022 तक लागू रहेंगे। इसे झारखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति को मद्देनजर रखते हुए राज्य के सभी जिलों को अलर्ट मोड में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और क्या-क्या फैसले हुए  

-रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे बाकी सभी दुकाने रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।

-आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे।

-इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50 फीसदी या 100 फीसदी दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे।

-सरकारी व निजी संस्थानों के कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed