फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   corona in Jharkhand nine more people died due to corona and 697 new cases confrmed

झारखंड : कोरोना वायरस से नौ और मरीजों की मौत, पिछले 24 घंटों में 697 नए मामले सामने आए

Sun, 11 Oct 2020 08:20 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 11 Oct 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
corona in Jharkhand nine more people died due to corona and 697 new cases confrmed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना अब देश के छोटे-बड़े शहरों से होता हुआ गांवों तक पहुंच गया है। यही नहीं देश के छोटे राज्यों में भी कोरोना के तेजी से फैलने के मामले देखे जा रहे हैं। झारखंड में अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, साथ ही बीमारी से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन



झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से नौ और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 784 हो गई है जबकि 697 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,951 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में नौ और कोरोना वायरस मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य में पिछले 24 घंटों में 697 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 91,951 हो गई है। राज्य में अब तक 82,805 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल 8,362 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 784 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कुल 28,104 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 697 संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में रांची में 270, पूर्वी सिंहभूम में 67 और धनबाद में 65 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में 70 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हैं और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed