{"_id":"5f6988948ebc3ed8f17335a0","slug":"corona-in-jharkhand-nearly-five-thousand-police-personnel-are-infected-with-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: करीब पांच हजार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: करीब पांच हजार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 ने गंवाई जान
Tue, 22 Sep 2020 10:46 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। फ्रंटलाइन में खड़े लोगों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। अब तक कितने ही डॉक्टर और पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। झारखंड में अब तक कुल 4,915 पुलिस कर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राज्य की पुलिस ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने एक बयान में कहा कि अब तक संक्रमित करीब पांच हजार पुलिस पदाधिकारियों में एक अपर पुलिस महानिदेशक, चार पुलिस अधीक्षक., दो अपर पुलिस अधीक्षक, 24 पुलिस उपाधीक्षक, 67 पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी और 311 पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा संक्रमितों में उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 12 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 402 पदाधिकारी, आशु लिपिक के सात, 545 हवलदार, 3,313 आरक्षी चालक, 168 चतुर्थवर्गीय कर्मचार और 59 गृहरक्षक शामिल हैं। मौजूदा समय में कोविड-19 से राज्य के कुल 388 पुलिस कर्मी संक्रमित हैं और 4,515 पुलिस कर्मी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
यही नहीं झारखंड में अब तक कोरोना वायरस महामारी की वजह से 12 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। बता दें कि झारखंड में 70,000 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं, हालांकि यहां पर भी रिकवरी रेट ठीक है। राज्य में अब तक 58,000 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।