फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress Leader Deepika Pandey Took Water Samadhi Said Repair NH-133 Nishikant Dubey

Jharkhand: जल सत्याग्रह पर बैठीं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय, कहा- मेरी मांग पूरी करो तब ही यहां से जाऊंगी

Wed, 21 Sep 2022 11:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 21 Sep 2022 11:49 AM IST
सार

झारखंड से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा में जल सत्याग्रह पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होती तब तक मैं यहां से जाऊंगी नहीं।

विज्ञापन
Congress Leader Deepika Pandey Took Water Samadhi Said Repair NH-133 Nishikant Dubey
दीपिका पांडेय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की सियासत किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में रहती है। ताजा मामला है महगामा विधानसभा क्षेत्र की जहां की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह अचानक सड़क पर जमा पानी में बैठकर धरना देने लगीं। लोगों के मान मनौव्वल के बावजूद मानने को तैयार नहीं थीं। सबसे हैरानी की बात यह थी कि वह अपनी सरकार को घेरने के बजाय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर भड़क गईं और खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि जब तक मेरी मांग नहीं मानी जाती तब तक मैं पानी में ही सत्याग्रह करूंगी।

विज्ञापन


जानें क्या है विधायक की मांग?
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य केंद्र सरकार के अधीन है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग-133 की मरम्मत को टाला जा रहा है। मई महीने में इस सड़क का कांट्रैक्ट दिया गया था लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। NHAI का कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? जब तक इस पर काम शुरू नहीं होगा तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन


गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को जमकर खड़ी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मती का काम यहां के सांसद निशिकांत दुबे को कराना चाहिए था। लेकिन उनसे उम्मीद करना बेवकूफी है। उन्होंने कहा कि मामला राज्य सरकार का नहीं है फिर भी वो सीएम हेमंत सोरन से गुजारिश करती हैं कि वो इस मामले में संज्ञान लें और सड़क मरम्मती का रास्ता निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण करवाना राज्य सरकार का काम, पैसे दिए जा चुके हैं: निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि महगामा की कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरने पर बैठीं हैं,यह नेशनल हाइवे स्टेट पथ निर्माण विभाग रख रखाव करता है । इसका पैसा केंद्र सरकार ने  75 करोड़ 6 महीने पहले दे रखा है। राज्य सरकार का पथ निर्माण विभाग जिसके मंत्री हेमंत सोरेन जी के लापरवाही या कमीशन खोरी के कारण नहीं बन पा रहा है । इसके पहले भी कांग्रेस महगामा दिग्घी पथ पर धान रोप चुकी है,मैंने उस दिन भी कहा था कि यह राज्य सरकार का रोड है,कल ही इस पथ का शिलान्यास मुख्यमंत्री जी ने किया,विधायक जी भी साथ थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed