{"_id":"5dc999fb8ebc3e5b322d7d86","slug":"congress-and-ajsu-party-releases-list-of-candidates-for-jharkhand-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में एनडीए में पड़ी फूट, आजसू ने भाजपा की सीटों पर उतारे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में एनडीए में पड़ी फूट, आजसू ने भाजपा की सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Mon, 11 Nov 2019 11:10 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी भाजपा की अपनी सहयोगी पार्टी के साथ अनबन सामने आ रही है। झारखंड एनडीए सीटों को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा की सहयोगी आजसू ने बिना भाजपा से बात किए 12 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इनमें तीन सीट पर कल भाजपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं, कांग्रेस ने भी 19 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के लिए फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। 2014 के विधानसभा चुनाव में महतो ये सीट हार गए थे। पार्टी ने जुगसलाई सीट पर जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस को उतारा है।
विज्ञापन
आजसू पार्टी ने कुशवाहा शिवपूजन मेहता को भी टिकट दिया जिन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर हुसैनाबाद सीट जीती थी और हाल ही में वह आजसू पार्टी में शामिल हो गए थे। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक को चंदनकियारी से चुनाव लड़ने के लिए फिर से नामांकित किया गया है, वह पिछला चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस ने भी 19 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
Congress releases a list of 19 candidates for the upcoming #JharkhandAssemblyPolls. pic.twitter.com/dsTO8GOb7R
— ANI (@ANI) November 11, 2019