{"_id":"6545485c95fa2ae5390d1944","slug":"cong-leader-prakash-shot-at-in-land-dispute-case-condition-critical-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: हजारीबाग में जमीन विवाद मामले में कांग्रेस नेता को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: हजारीबाग में जमीन विवाद मामले में कांग्रेस नेता को गोली मारी, हालत गंभीर
Sat, 04 Nov 2023 12:52 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:52 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने साव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके पांच साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (ओबीसी सेल) प्रकाश पर जानलेवा हमला हुआ है, उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार कथित भूमि विवाद मामले में शुक्रवार शाम यहां कोर्रा के कैनरी हिल रोड पर हथियारबंद लोगों ने गोली मारी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
डीएसपी (मुख्यालय) राजीव कुमार ने कहा कि प्रकाश, जो एक कोचिंग सेंटर का भी मालिक है, जमीन के एक टुकड़े पर निर्माण कार्य की प्रगति की देखरेख करने गया था, जब भू-माफिया अशोक साव के नेतृत्व में हमलावरों ने विवाद के बाद उस पर गोलीबारी की।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने साव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके पांच साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अन्य दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित के दोस्तों ने दावा किया कि प्रकाश ने पहले अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए कोर्रा पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था, लेकिन कुछ नहीं किया गया।