{"_id":"65969012fc2aa1237a0b1b2c","slug":"coal-trader-shot-dead-in-ranchi-jharkhand-latest-news-update-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में कोयला कारोबारी की हत्या, बीच रास्ते हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में कोयला कारोबारी की हत्या, बीच रास्ते हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भूना
Thu, 04 Jan 2024 04:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:31 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 10.45 बजे आस्थापुरम के पास हुई। रातू पुलिस थाना प्रभारी स्वप्न कुमार महाता ने बताया कि वारदात के बाद कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार सुबह एक कोयला कारोबारी हत्या कर दी गई। उन्हें बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। पुलिस ने बताया कि कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव (45) जब अपनी कार से जा रहे थे तभी एक अन्य वाहन उनकी गाड़ी के करीब आकर रुका। उसमें हथियारबंद लोग सवार थे। इससे पहले ही अभिषेक कुछ समझ पाते उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।
विज्ञापन
आस्थापुरम के पास हुई घटना
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 10.45 बजे आस्थापुरम के पास हुई। रातू पुलिस थाना प्रभारी स्वप्न कुमार महाता ने बताया कि वारदात के बाद कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पांच हथियारबंद लोगों ने वारदात को अंजाम दिया
पुलिस हत्या में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। घटना का सही कारण पता करने के लिए परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पांच हथियारबंद लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कम से कम 11 राउंड गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन