फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Raghuvar Das to campaign for BJP in Delhi Elections 2015

झारखंड सीएम मांगेंगे दिल्ली के लिए वोट

Tue, 03 Feb 2015 03:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 03 Feb 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand CM Raghuvar Das to campaign for BJP in Delhi Elections 2015

झारखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जाएंगे। चार और पांच फरवरी को मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे। मंगलवार को सीएम दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 
राज्य के मुख्यमंत्री रघुवरदास मंगलवार को राज्य सेवा विमान से दिल्ली पहुंचेगे। जानकारी के मुताबिक चार-पांच फरवरी को मुख्यमंत्री दिल्ली में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे यहां प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा कर जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पहले से ही यहां प्रदेश भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहले से ही जुटे हुए है। आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश भाजपा के कई नेता पहले से ही दिल्ली में ढेरा जमाए हुए हैं। अभी हाल ही में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटे हैं। पूर्वी दिल्ली के वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा आलाकमान के निर्देश पर भाजपा सांसद, और राज्य मंत्री, नेता पहले से ही चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मालूम हो कि पूर्वी दिल्ली में ज्यादातर झारखंड,छत्तीसगढ़ और बिहार के लोग रहते हैं इनकी यहां अच्छी खासी संख्या है। चुनाव प्रचार के बाद पांच फरवरी को मुख्यमंत्री रघुवरदास वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed