{"_id":"5bde30efbdec2269637c238f","slug":"cm-raghuvar-das-announces-mobile-phone-to-28-lakh-farmers-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम रघुवर दास ने की झारखंड में 28 लाख किसानों को मोबाइल फोन देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम रघुवर दास ने की झारखंड में 28 लाख किसानों को मोबाइल फोन देने की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की है कि राज्य के 28 लाख किसानों को सरकार मोबाइल फोन देगी। झारखंड मंत्रालय में आयोजित कृषि समागम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि एग्रीकल्चर के सेक्टर में झारखंड का लोहा दुनिया जल्द मानेगी।
विज्ञापन
इस समागम में इजरायल दौरे से लौटे किसानों ने अपना अनुभव साझा किया वहीं मौजूद किसानों के उत्साह को देखते हुए रघुवर दास ने किसानों को खुल कर बोलने का मौका दिया और कृषि विभाग को निर्देश दिया कि उन्नत खेती के लिए किसानों को विशेष प्रक्षिक्षण दे।
विज्ञापन
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि 18 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में कैंम्प लगाकर किसानों के फसल बीमा के बकाये का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य के 28 लाख किसानों को मोबाइल फोन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
CM Raghubar Das: #Jharkhand government will provide #mobile phones to 28 lakh farmers of the state.
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 3, 2018