{"_id":"60eb515a8ebc3ef84d007a5f","slug":"cm-hemant-soren-says-lord-jagannaths-rath-yatra-will-not-come-out-this-year-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: कोरोना के कारण इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: कोरोना के कारण इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
Mon, 12 Jul 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:45 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रात एक बयान में कहा कि महामारी के कारण समय-समय पर सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। उन्होंने कहा, इस संक्रमण ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया है, कई लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे इस साल भी अपने-अपने घरों में रहते हुए ही भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करें क्योंकि कोविड-19 जनित परिस्थितियों के कारण इस साल भी रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आज रात एक बयान में कहा कि महामारी के कारण समय-समय पर सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। उन्होंने कहा, इस संक्रमण ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया है, कई लोगों ने जान गंवाई है। इन सब से बचाव के लिए नहीं चाहते हुए भी सरकार द्वारा शिक्षण संस्थान बंद किए गए, दुकानें बंद की गईं, तमाम अन्य कदम उठाए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसलिए नहीं चाहते हुए भी सभी धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है और इस साल भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नहीं निकालने का फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन