फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren says forced to bring anti mob lynching ;law after Ravana BJP came to power at Centre news in Hindi

मुख्यमंत्री सोरेन बोले: केंद्र में 'रावण' के सत्ता में आने के बाद मॉब लिंचिंग विरोधी कानून लाने पर मजबूर हुए

Mon, 27 Dec 2021 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Dec 2021 09:19 PM IST
सार

मॉब लिंचिंग विरोधी विधेयक लाने पर सवालों का सामना कर रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि हम यह विधेयक केंद्र में भाजपा के आने की वजह से लाने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने भाजपा को रावण जैसी पार्टी बताते हुए कहा कि इसने देश का माहौल खराब किया है।

विज्ञापन
CM Hemant Soren says forced to bring anti mob lynching ;law after Ravana BJP came to power at Centre news in Hindi
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र में रावण पार्टी के सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार मॉब लिंचिंग विरोधी विधेयक लागू करने पर मजबूर हुई है। सोरेन ने आरोप लगाया कि भगवा दल देश के सामाजिक ताने-बाने को बर्बाद कर रहा है। 
विज्ञापन

 सोरेन ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा से शीतकालीन सत्र में भीड़ हिंसा एवं भीड़ हत्या निवारण विधेयक 2021 पारित हुआ है। यह विधेयक असामाजिक तत्वों को कानून अपने हाथ में लेने से रोकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसा विधेयक लाना चाहिए था। 
विज्ञापन

लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ाने पर उठाया सवाल
राज्य में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र का लड़कियों की शादी की कानूनी आयु 21 वर्ष करने का फैसला राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार मतदान करने की आयु को भी बढ़ा कर 21 साल करने पर विचार कर रही है।

'भाजपा रावण जैसी पार्टी है, देश का माहौल बिगाड़ा'
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, 'मॉब लिंचिंग विरोधी कानून कोई हिंदू, मुस्लिम या आदिवासी कानून नहीं है क्योंकि भीड़ केवल भीड़ होती है। हम यह कानून लाने पर इसलिए मजबूर हुए क्योंकि भाजपा ने केंद्र में सत्ता हासिल करने के बाद, जो कि रावण जैसी है, ऐसा माहौल बना दिया है जिससे देश का सामाजिक ताना-बाना नष्ट हो रहा है।'

विज्ञापन

जाति आधारित जनगणना के समर्थन में उठाई आवाज
उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। उन्हें बुद्धिजीवी माना जाता है लेकिन वह लोगों को भटका रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जाति आधारित जनगणना की मांग भी उठाई। उन्होंने दावा किया कि इससे नीति निर्माताओं को पिछड़ी जातियों के लिए योजनाओं का खाका तैयार करने में सहायता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed