फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren met Governor Ramesh Bais submits a letter demanding a copy of the EC opinion

Jharkhand: राज्यपाल रमेश बैस से मिले सीएम हेमंत सोरेन, मांगी चुनाव आयोग की सिफारिश की प्रति

Thu, 15 Sep 2022 09:26 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, रांची
एएनआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 09:26 PM IST
सार

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि आज राजभवन में माननीय राजपाल श्री रमेश बैस जी से मुलाकात कर राज्य में विगत तीन सप्ताह से अधिक समय से उत्पन्न अनापेक्षित और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों की अनिश्चितता को दूर करने हेतु पत्र सौंपा।

विज्ञापन
CM Hemant Soren met Governor Ramesh Bais submits a letter demanding a copy of the EC opinion
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की है। सीएम सोरेन ने राज्यपाल से चुनाव आयोग की सिफारिश की एक कॉपी उन्हें भी उपलब्ध कराने की बात कही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि आज राजभवन में माननीय राजपाल श्री रमेश बैस जी से मुलाकात कर राज्य में विगत तीन सप्ताह से अधिक समय से उत्पन्न अनापेक्षित और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों की अनिश्चितता को दूर करने हेतु पत्र सौंपा जिससे इस भ्रम की स्थिति में भाजपा द्वारा किये जा रहे अनैतिक प्रयास से उसे रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिश्चितता का माहौल पैदा कर रही भाजपा
सीएम सोरेन ने पत्र लिख दावा किया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी अनिश्चितता का माहौल बनाकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। राज्यपाल को लिखे पत्र में सोरेन ने एक पत्र में कहा कि हमें चुनाव आयोग के फैसले की एक प्रति दी जाए और जल्द से जल्द उचित सुनवाई का अवसर मिले ताकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरनाक अनिश्चितता के माहौल को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।

सीएम सोरेन ने कहा कि वह असामान्य, अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण राज्यपाल के समक्ष पेश होने के लिए मजबूर हैं। सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एक खनन पट्टा लेने से, एक विधायक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत अयोग्यता का पात्र नहीं बनता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed