फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren arrives to meet Governor Santosh Gangwar, will stake claim to form government

Jharkhand: राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन, दोबारा सरकार बनाने का पेश किया दावा, 28 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण

Sun, 24 Nov 2024 04:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sun, 24 Nov 2024 04:16 PM IST
सार

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने अभूतपूर्व दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया है। 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
CM Hemant Soren arrives to meet Governor Santosh Gangwar, will stake claim to form government
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: राज्यपाल संतोष गंगवार को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपते हेमंत सोरेन। - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। वह रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही नई सरकार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। उनके साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमने इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैंने उन्हें अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है.। कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी मेरे साथ मौजूद रहे। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
 

इससे पहले इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को सदन का नेता चुना गया। कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना समर्थन दिया और हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा सदन का नेता चुना गया। शपथ ग्रहण की संभावित तिथि 28 नवंबर है। 

 

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने अभूतपूर्व दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया है। 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। इस जीत के साथ ही राज्य में भाजपा के विजय रथ को रोक दिया गया। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed