फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chhau Dance Academy to be set up in Jharkhand says Chief Minister Champai Soren

Jharkhand: CM चंपई ने किया छऊ डांस एकेडमी की स्थापना का एलान, 220 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी

Sun, 25 Feb 2024 01:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 25 Feb 2024 01:24 PM IST
सार

सीएम चंपई सोरेन ने 220 परियोजनाओं में से 16 का उद्घाटन किया और 334.12 करोड़ रुपये की 204 परियोजनाओं की नींव रखी। इसमें खरखाई नदी के ऊपर मरीन ड्राइव भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Chhau Dance Academy to be set up in Jharkhand says Chief Minister Champai Soren
चंपई सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रसिद्ध मार्शल डांस फॉर्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य में एक छऊ डांस एकेडमी स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम सोरेन ने अपने गृह जिले में 334 करोड़ रुपये से अधिक की 220 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि छऊ नृत्य सरायकेला-खरसावां जिले की पारंपरिक और ऐतिहासिक पहचान है।
विज्ञापन


सीएम ने की छऊ डांस अकाडमी स्थापित करने की घोषणा
सीएम सोरेन ने कहा, "इस क्षेत्र में डांस को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही यहां एक छऊ डांस एकेडमी स्थापित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार झारखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां सभी को बिना किसी भेदभाव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "हमारी सरकार का उद्देश्य सम्मान के साथ उचित अधिकार प्रदान करना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं सुनिश्चित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।" सीएम सोरेन ने अफसोस जताते हुए कहा कि राज्य में कोयला, लोहा, तांबा, सोना और यूरेनियम जैसे खनिजों के भंडर होने के बावजूद आदिवासी इसके लाभ से वंचित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने किया परियोजनाओं का उद्घाटन
सीएम ने 220 परियोजनाओं में से 16 का उद्घाटन किया और 334.12 करोड़ रुपये की 204 परियोजनाओं की नींव रखी। इसमें खरखाई नदी के ऊपर मरीन ड्राइव भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मरीन ड्राइव को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि लोग इस क्षेत्र की संस्कृति और कला के साथ-साथ इसके इतिहास से भी अवगत हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed