{"_id":"586ca8614f1c1b4d56159d1e","slug":"cbi-will-investigate-the-case-of-rape-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : रेप के बाद हत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : रेप के बाद हत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पिछले वर्ष 16 दिसम्बर को इंजीनियरिंग की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने की घटना की जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सरकार के एक बयान में कहा गया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि पीड़िता के परिवार ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की एक 19 वर्षीया छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर मार डाला गया था। उस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
फोरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है सबूत आग में जलकर नष्ट हो गए और यदि कुछ रहे भी होंगे तो आग की लपटों को बुझाने में वे खत्म हो गए होंगे।
रांची पुलिस को मामला सुलझाने में नाकामी को लेकर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है।