फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   caste census in jharkhand sudesh mahto wrote letter to cm hemant soren

Jharkhand: बिहार के बाद झारखंड में तेज हुई जातीय जनगणना की मांग, आजसू प्रमुख ने सीएम सोरेन को लिखा पत्र

Mon, 06 Jun 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 06 Jun 2022 11:12 PM IST
सार

ये दूसरा मौका है जब पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जातीय जनगणना की मांग करते हुए सीएम को पत्र लिखा है। 
 

विज्ञापन
caste census in jharkhand sudesh mahto wrote letter to cm hemant soren
हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के बाद अब झारखंड में भी जातिगत जनगणना कराने की मांग तेज होने लगी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने झारखंड में जातीय जनगणना कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा पत्र लिखा है। पत्र लिखकर उन्होंने इस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। इतना ही नहीं, राज्य के कई सामाजिक संगठनों का भी कहना है कि राज्य सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


सीएम को लिखा पत्र
पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो का कहना है कि केंद्र सरकार ने इस पर पहले ही फैसला किया है कि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के अलावा कोई जातीय जनगणना नहीं होगी। अब  राज्य सरकार अपने स्तर से जातीय जनगणना कराने की सीधी पहल करनी चाहिए। उनका कहना है कि जातीय जनगणना बिहार से ज्यादा बड़ा मुद्दा झारखंड के लिए है। गौरतलब है कि ये दूसरा मौका है जब पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जातीय जनगणना की मांग करते हुए सीएम को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


सरकार ने दिया आश्वासन
वहीं राज्य सरकार ने उनके पत्र के बाग कहा है कि फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सकता। हालांकि सीएम ने नियमों के आधार पर इस मसले पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। जाति आधारित जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक में जाति आधारित जनगणना कराने पर फैसला लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed