फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bouquet will not be allowed in any government programme in jharkhand

झारखंडः अब सरकारी कार्यक्रमों में गुलदस्ते से नहीं होगा स्वागत, जानिए वजह

Fri, 26 Jul 2019 05:05 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 26 Jul 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Bouquet will not be allowed in  any government programme in jharkhand
रघुवर दास - फोटो : File Photo
झारखंड सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में धन्यवाद ज्ञापन और गुलदस्ता भेंट करने की औपचारिकता को समाप्त करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्य सचिव डी के तिवारी ने बताया कि धन्यवाद ज्ञापन और पुष्प गुच्छ की परिपाटी समाप्त करने का फैसला मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर  लिया गया है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि राजकीय कार्यक्रमों में गणमान्य अतिथियों को गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न आदि भेंट करने की परंपरा का परित्याग करते हुए अब उनका स्वागत सीधे स्वागत संबोधन से किया जाए। किसी कार्यक्रम में यदि गुलदस्ता देना अत्यंत आवश्यक महसूस हो रहा हो, तो इसके स्थान पर केवल एक पुष्प दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों का गुलदस्ता और उपहार से स्वागत किया जाना अत्यंत आवश्यक हो, तो ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार से पहले अनुमति लेनी होगी। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब से धन्यवाद ज्ञापन राज्य के किसी भी सरकारी समारोह का भाग नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के कार्यक्रमों को समय सीमा के भीतर सम्पन्न करने में अकसर कठिनाई होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिए गए हैं। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों सचिवों, प्रमंडलीय आयुक्तों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को इन निर्देशों का दृढ़ता पूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed