{"_id":"1586618e62f129ede460647a0a4b9278","slug":"bomb-blast-at-jharkhand-ralway-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः माओवादियों ने उड़ाई रेल की पटरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः माओवादियों ने उड़ाई रेल की पटरी
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 12 Feb 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में माओवादियों ने रेलवे के दो जंक्शन की पटरियों पर जबरदस्त बम विस्फोट किया। धमाके के बाद जंक्शन के दोनों ओर फिलहाल इस रुट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। धमाके की सूचना पर टॉवर वैगन को घटनास्थल पर भेजा गया। बम धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना गुरूवार देर रात की है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के रेलवे जंक्शन गोमो और भोलीडीह हॉल्ट के बीच रेलवे पटरियों पर गुरुवार देर रात माओवादियों ने जोरदार बम धमाका किया। धमाके से कुछ रेल पटरियां उखड़ गई। सूचना पर रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का रुट डायवर्ट कर दिया। इसके अलावा इस रुट के दोनों ओर की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। हांलाकि अभी रेलवे के अधिकारी इस घटना के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद रांची लोकमान्य तिलक, हावड़ा मुम्बई मेल, दून एक्सप्रेस, हावड़ा कालका, और टाटा अमृतसर एक्सप्रेस को रोका गया। धमाके के बाद यहां दहशत का माहौल है। बता दें कि केंद्र सरकार के भूमिअधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ भाकपा के माओवादी ने झारखंड में 12 फरवरी को बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन