{"_id":"61ddbec08fa6122a4a7208e5","slug":"bokaro-person-claimed-the-voice-came-back-as-soon-as-the-corona-vaccine-was-administered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोकारो: शख्स ने किया दावा, कोरोना वैक्सीन लगते ही वापस आ गई आवाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोकारो: शख्स ने किया दावा, कोरोना वैक्सीन लगते ही वापस आ गई आवाज
Tue, 11 Jan 2022 11:00 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:00 PM IST
सार
दुलारचंद मुंडा बोकारो जिले के पेटरवार के पास सलगाडीह गांव का रहने वाला है और उसका दावा है कि कोरोना वैक्सीन लगने से उसके शरीर में नई जान आ गई है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : PTI
विस्तार
झारखंड के बोकारो से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां कोरोना वैक्सीन लगते ही एक शख्स की आवाज वापस आ गई। 55 वर्षीय दुलारचंद मुंडा का दावा है कि पांच साल पहले सड़क हादसे के बाद उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी। वह बोल नहीं पाता था, लेकिन जब उसे कोरोना की डोज दी गई तो उसकी आवाज बिल्कुल ठीक हो गई। अब वह आराम से बोल पा रहा है। साथ ही उसका कहना है कि हादसे के बाद उसका शरीर बेजान हो गया था, कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, मगर वैक्सीन लगने बाद वह चलने-फिरने लगा है।
विज्ञापन
दुलारचंद मुंडा बोकारो जिले के पेटरवार के पास सलगाडीह गांव का रहने वाला है और उसका दावा है कि कोरोना वैक्सीन लगने से उसके शरीर में नई जान आ गई है। 5 साल पहले एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। फिर उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उसकी आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी।
विज्ञापन
बीते एक साल से उसकी हालत इस कदर खराब हो गई थी कि वह घर में ही बिस्तर पर आराम कर रहा था। उसका चलना-फिरना बंद हो गया था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। वह घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था जिसके चलते परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था।
विज्ञापन
हाल ही में जब उसे कोरोना वैक्सीन लगी तो उसके शरीर में नई जान आ गई। उसकी आवाज भी पूरी तरह ठीक हो गई। अब वह साफ-साफ से बोल पा रहा है। पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी और पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा का भी कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद दुलारचंद की आवाज ठीक हो गई है।