{"_id":"72f94884db69f58d09d2e87046d5e9e8","slug":"blast-panchayat-bhawan-jharkhand-extremist","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्रवादियों ने जेसीबी मशीन से उड़ाया पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्रवादियों ने जेसीबी मशीन से उड़ाया पंचायत भवन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 21 Apr 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
झारखंड मे उग्रवाद प्रभावित कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के राजावर पंचायत भवन को रविवार देर रात भाकपा माओवादी के उग्रवादियो ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि उग्रवादियों ने ठेसवा से रोड में काम कर रहे जे सी बी मशीन तथा उसके चालक का अपहरण कर लिया और उसी जे सी बी मशीन से राजावर पंचायत भवन को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
आलम ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संगीता कुमारी तथा नौशाद आलम ने दल बल के साथ घटना स्थल के लिये रवाना हो गये। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने इसकी भनक लगते ही जे सी बी मशीन तथा उसके चालक को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिये सघन छापेमारी शुरू कर दी है।
आलम ने बताया कि उग्रवादियों ने विगत तीन दिन पूर्व इसी पंचायत भवन में जेनरेटर, कुर्सी टेबल तथा अन्य सामानों को जला कर बम विस्फोट भी किया था।