फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP workers clash with police during Jharkhand Secretariat gherao programme

झारखंड: सचिवालय घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए; धारा-144 लागू

Tue, 11 Apr 2023 04:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Apr 2023 04:46 PM IST
सार

रांची शहर के पुलिस अधीक्षक शुभाशु जैन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बोतलें और पत्थर फेंके, जिससे कुछ पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा, ''जब वे (भाजपा कार्यकर्ता) पुलिस बैरिकेड तोड़कर बलपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब हमने हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

विज्ञापन
BJP workers clash with police during Jharkhand Secretariat gherao programme
भाजपा के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज - फोटो : ट्विटर/भाजपा झारखंड

विस्तार

झारखंड विधानसभा के घेराव कार्यक्रम के तहत सचिवालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। खनिज समृद्ध राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, मौजूदा भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की उच्च दर के विरोध में भाजपा की ओर से इस इस मार्च का आयोजन किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक निर्धारित कार्यक्रम के लिए साहिबगंज में हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फेंके पत्थर और बोतलें: पुलिस
रांची शहर के पुलिस अधीक्षक शुभाशु जैन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बोतलें और पत्थर फेंके, जिससे कुछ पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा, ''जब वे (भाजपा कार्यकर्ता) पुलिस बैरिकेड तोड़कर बलपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब हमने हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। सचिवालय के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है। एक निश्चित सीमा के बाद भीड़ की अनुमति नहीं दी जा सकती है।" किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण नेताओं ने गिरफ्तारी दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में भ्रष्ट सरकार को चलने नहीं देंगे: दीपक प्रकाश 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम झारखंड में इस भ्रष्ट सरकार को नहीं चलने देंगे। हमने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता दिखाने का संकल्प लिया है। पुलिस लाठीचार्ज में हमारे कई कार्यकर्ता घायल हो गए।" प्रकाश ने दावा किया कि राज्य भर के भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन ने झारखंड सरकार में 'भय की भावना पैदा की है' और मुख्यमंत्री 'डर के कारण' रांची छोड़कर चले गए हैं। 
 

विज्ञापन

सचिवालय पहुंचे लाखों ज्यादा कार्यकर्ता, आंदोलन सफल: बाबूलाल मरांडी 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रशासन पिछले दो दिनों से हमारे कार्यकर्ताओं को रांची पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाने की प्रशासन की कोशिशों के बावजूद एक लाख से अधिक कार्यकर्ता सचिवालय के पास पहुंचे। आंदोलन सफल रहा है। मरांडी ने कहा कि निषेधाज्ञा लागू करना लोगों की आवाज दबाने का प्रयास है।
 

'तख्त बादल दो, ताज बादल दो' के नारे लगाते नजर आए भाजपा कार्यकर्ता
दोपहर डेढ़ बजे भाजपा कार्यकर्ता और नेता रांची के प्रभात तारा मैदान से सचिवालय भवन की ओर बढ़ने लगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें इलाके में पहुंचने से रोक दिया, जहां सुबह आठ बजे से सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ता 'तख्त बादल दो, ताज बादल दो' और 'सिंहासन खाली करो की जनता आती है' जैसे नारे लगाते नजर आए।
 

मार्च में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुबर दास
इससे पहले दिन में एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार पर कथित तौर पर 'परिवार प्रायोजित भ्रष्टाचार, अराजकता और गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी' को लेकर निशाना साधा और उसे 'बाहर का रास्ता' दिखाने का संकल्प लिया। सचिवालय तक मार्च भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी और राज्य के पार्टी सांसदों के नेतृत्व में शुरू हुआ।
 

परियोजना भवन परिसर से धुर्वा चौराहे तक धारा 144 लागू
रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने कहा, ''परियोजना भवन परिसर से धुर्वा चौराहे तक के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। आदेश सुबह आठ बजे जारी किए गए और देर शाम तक जारी रहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आदेश को आगे भी बढ़ाया जाएगा।" वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा, "सोरेन सरकार चाहे कितनी भी चालें चले, यह आंदोलन ऐतिहासिक होगा।"


और भी पढ़ें....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed