फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP urged Governor CP Radhakrishnan to order a probe by Central investigative agencies into communal violence

Jamshedpur Violence: भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, हिंसा की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की

Thu, 20 Apr 2023 01:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 01:01 AM IST
सार

भाजपा ने दावा किया कि गिरफ्तार नेताओं में धनबाद के पार्टी प्रभारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभय सिंह और जिला समिति के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
BJP urged Governor CP Radhakrishnan to order a probe by Central investigative agencies into communal violence
जमशेदपुर हिंसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से कराने की मांग की। भाजपा के झारखंड के पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची में राज्यपाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से सांप्रदायिक हिंसा की सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने का आदेश देना का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से हिंसा के मामले में गिरफ्तार भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा करने का भी आग्रह किया। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को हिंसा के बारे में अवगत कराया और कहा कि अनियंत्रित भीड़ ने जटाधारी शिव मंदिर पर ईंट-पत्थर मारे और हिंसा भड़काई। 
विज्ञापन


भाजपा ने दावा किया कि गिरफ्तार नेताओं में धनबाद पार्टी प्रभारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभय सिंह और जिला समिति के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र में अनियंत्रित भीड़ द्वारा भारी मात्रा में पत्थर और ईंट जमा करने की जांच की भी मांग की। गोस्वामी के अलावा, पार्टी के महासचिव प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य जेबी तुबिद, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू और भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुई थी घटना 
झारखंड के जमशेदपुर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर 31 मार्च और 9 अप्रैल को दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। 31 मार्च को रामनवमी पर जमकर हिंसा हुई थी। जमशेदपुर के हल्दीपोखर में रामनवमी पर जमकर पथराव हुआ था। लोग रामनवमी का जुलूस निकाल रहे थे। जब जुलूस जुगसलाई पहुंचा तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया था। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बाटा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया था। शास्त्रीनगर में हुई हिंसक झड़प के दौरान उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया। साथ ही कई दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा में आग लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed