फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP poaching leaders, polarising people ahead of assembly polls in Jharkhand: D Raja

Jharkhand: विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की खरीद-फरोख्त कर रही है भाजपा, सीपीआई महासचिव डी राजा का बड़ा आरोप

Sat, 07 Sep 2024 04:25 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 07 Sep 2024 04:25 PM IST
सार

झारखंड में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में सीपीआई महासचिव डी राजा ने भाजपा पर राज्य में चुनाव से पहले खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
BJP poaching leaders, polarising people ahead of assembly polls in Jharkhand: D Raja
सीपीआई महासचिव डी राजा का भाजपा पर बड़ा आरोप - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है। डी. राजा ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त कर रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर ध्रुवीकरण करने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि डी राजा इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए झारखंड पहुंचे थे।
विज्ञापन


'बीजेपी सत्ताधारी दलों को बना रही निशाना'
भाकपा नेता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा और उसके सहयोगी झारखंड में सत्ताधारी दलों को निशाना बना रहे हैं। कामकाज को बाधित करने के लिए जरूरत पड़ती है तो वो सत्ताधारी दलों के नेताओं को अपने पाले में कर लेते हैं। झारखंड में ऐसा हो रहा है। राजा ने आरोप लगाया, घुसपैठ के मुद्दे पर अगर वो गंभीर हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री को देश को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इसके बजाय वो समुदायों के बीच भ्रम और संघर्ष पैदा करने के लिए कुछ राज्यों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


'जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र में हारेगी बीजेपी'
उन्होंने कहा, भगवा पार्टी झारखंड में, खासकर संथाल परगना में घुसपैठ बढ़ने का आरोप लगाती रही है। वरिष्ठ भाकपा नेता ने यह भी दावा किया कि भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "जंतर-मंतर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पहलवानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह शर्मनाक है। अब, केवल खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि हरियाणा के लोगों में भी गुस्सा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में सभी दलों को करेंगे एकजुट- राजा
डी राजा ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के लोगों में भी नाराजगी है, जो अब केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों को एकजुट करने की कोशिश करेगी, जो विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के बैनर तले आए हैं, और भाजपा और दक्षिणपंथी ताकतों को सबक सिखाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed