{"_id":"65a0f806ddba9822f30dd979","slug":"bjp-mp-writes-to-cm-hemant-soren-and-demands-that-on-pranpratishtha-sale-of-liquor-and-meat-should-be-banned-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शराब-मांस बिक्री पर लगे रोक', भाजपा सांसद की सीएम सोरेन को चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शराब-मांस बिक्री पर लगे रोक', भाजपा सांसद की सीएम सोरेन को चिट्ठी
Fri, 12 Jan 2024 02:00 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:00 PM IST
सार
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
BJP MP Deepak Prakash, Hemant Soren
- फोटो : Social Media
विस्तार
झारखंड के भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम सोरेन से इस दिन राज्य में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है।
राज्य में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध
भाजपा सांसद ने कहा, 'भगवान राम अपने स्वाभाव, गुणों और कर्मों से एक आदर्श पुरुष और एक मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं। उन्होंने अपना राज-पाट छोड़कर 14 वर्ष वनवास में बिताए। इसके बावजूद वह एक श्रेष्ठ राजा कहलाते हैं, क्योंकि उन्होंने सत्य, दया, करुणा, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया। आज भी संस्कृति और सदाचार की बात होने पर हम श्री भगवान राम का ही नाम लेते हैं।
उन्होंने आगे कहा, जिस तरह से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को अपने-अपने राज्य में ड्राई-डे की घोषणा की है। इस दिन वहां शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। भाजपा सांसद ने सीएम सोरेन से अनुरोध किया कि ऐसे ही झारखंड में भी 22 जनवरी को शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।

BJP MP from Jharkhand, Deepak Prakash writes to CM Hemant Soren and demands that on 22nd January, pranpratishtha of Ram Temple, the sale of liquor and meat should be banned in the state. pic.twitter.com/ASG8zUgHUG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 12, 2024