Politics: 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार...', झामुमो और कांग्रेस के अस्तित्व खोने पर BJP ने कही ये बात
निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को पत्रकारों से बात। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन-चार साल के दौरान हमने दो चीज का वादा किया था। पहला यह था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल जाएंगे, जो पूरा हो चुका है।
#WATCH | Deoghar: On Jharkhand CM Hemant Soren, BJP MP Nishikant Dubey says, "I had already said that the Soren family will be sent to jail. I had tweeted that some MLAs are in contact, and JMM & Congress will lose their existence. Some people think that I have done a wrong… pic.twitter.com/n3Uc26s9YT
— ANI (@ANI) February 14, 2024
दुबे ने कहा, 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार को जेल भेजा जाएगा, वो तो हो गया। कुछ लोग ही बचे हैं बस। मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है, क्योंकि साल 2024 में, झारखंड में न तो झामुमो और न ही कांग्रेस दिखाई देगी। झामुमो तीन-चार टुकड़ों में टूट जाएगी।'