{"_id":"5a0986f94f1c1b8d698bb220","slug":"bjp-misusing-public-money-for-its-advertisement-in-jharkhand-foundation-day-celebrations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झारखंड स्थापना दिवस उत्सव की आड़ में बीजेपी का विज्ञापन कर रही है रघुवर सरकार: दीपांकर भट्टाचार्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड स्थापना दिवस उत्सव की आड़ में बीजेपी का विज्ञापन कर रही है रघुवर सरकार: दीपांकर भट्टाचार्या
amarujala.com- Presented by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Nov 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
दीपांकर भट्टाचार्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने झारखंड की रघुवर दास सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्य स्थापना दिवस के उत्सव की आड़ में बीजेपी का विज्ञापन कर रही है।
झारखंड की राजधानी रांची में भट्टाचार्या अपनी पार्टी के दो दिवसीय अधिवेशन में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि रघुवर सरकार 15 नवंबर को मनाए जानेवाले उत्सव के मौके पर शहर को सजाने के लिए जनता के पैसों से बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल के बड़े-बड़े कटआउट लगा रही है।
पार्टी अधिवेशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए भट्टाचार्या ने कहा कि राज्य सरकार का ये कदम अनुचित है क्योंकि ये राज्य की जनता का लंबा संघर्ष है जिसकी वजह से 17 सालों पहले झारखंड राज्य की स्थापना हुई।
विज्ञापन
भट्टाचार्या ने कहा, "कोई भी राजनीतिक पार्टी और खाततौर पर बीजेपी ये दावा नहीं कर सकती कि झारखंड राज्य उनकी कोशिशों से बना। यह जनता की वजह से बना। लेकिन सत्ताधारी पार्टी बीजेपी इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और राज्योत्सव के दौरान अपना प्रचार करने की कोशिश कर रही है। यह अनुचित है।"

"राज्य में भूख से मौत हो रही है और सरकार उत्सव मना रही है"
झारखंड 15 नवंबर को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाएगा। राज्य सरकार ने एक पखवाड़े तक समारोह और सभी 24 जिलों में उत्सव से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत की है जिसका रांची के मोराबादी ग्राउंड में एक समारोह में समापन होगा। पूरे रांची शहर में कमल के बैनर, पोस्टर और लाइट लगाए गए हैं।
भाकपा (माले) महासचिव ने राज्य स्थापना दिवस का इस पैमाने पर उत्सव मनाने पर उपहास किया है। उन्होंने रघुवर सरकार को क्रूर बताया जो उत्सव मनाने में व्यस्त है जबकि कई परिवार राशन कार्ड रद्द हो जाने से भूखों मर रहे हैं।
राज्य में हाल में भूख की वजह से हुई मौतों का जिक्र करते हुए भट्टाचार्या ने कहा, "जो राज्य देश में सबसे समृद्ध बन सकता था वह लूट और भूखमरी की प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया गया है।