फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP made strategy for assembly elections, Chirag Paswan said - will take decision regarding alliance soon

Jharkhand: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, चिराग पासवान बोले- गठबंधन को लेकर जल्द लेंगे फैसला

Mon, 07 Oct 2024 10:48 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Mon, 07 Oct 2024 10:48 PM IST
सार

बताया जाता है कि बैठक में भाजपा की झारखंड इकाई की ओर से संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए कम से कम तीन नाम सुझाए गए हैं।

विज्ञापन
BJP made strategy for assembly elections, Chirag Paswan said - will take decision regarding alliance soon
bjp flag

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। इस दौरान हर विधानसभा से तीन नामों का विकल्प रखा गया। वहीं केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। वह राजग गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर जल्द फैसला लेगी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बैठक में भाजपा की झारखंड इकाई की ओर से संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए कम से कम तीन नाम सुझाए गए हैं। बैठक में सहयोगी दलों के साथ पार्टी के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। झारखंड में भाजपा, जद (यू) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है।
विज्ञापन


साथ ही, भाजपा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ भी चुनाव पूर्व गठबंधन करने पर विचार कर सकती है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड चुनाव पर अमित शाह से हुई बात: चिराग
लोजपा पासवान ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है और इस बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत चुनाव लड़ेगी या फिर अपने बूते चुनाव मैदान में उतरेगी। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने कहा कि मैंने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। झारखंड पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed