फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP leader Jeetram Munda killed by goons in Ranchi in heavy firing news in Hindi

रांची में वारदात: भाजपा नेता की सरेशाम हत्या, होटल में चाय पीते समय गोलीबारी का हुए शिकार

Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Sep 2021 10:20 PM IST
सार

रांची में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की कुछ बदमाशों ने तब हत्या कर दी जब वह अपने साथियों के साथ एक होटल में चाय पी रहे थे। 

विज्ञापन
BJP leader Jeetram Munda killed by goons in Ranchi in heavy firing news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की शाम भाजपा के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा एक होटल में अपने एक साथी राजकिशोर के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमले में राजकिशोर को भी गोली लगी है। वहीं, इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस वारदात के बाद पुसिल-प्रशासन में खलबली मच गई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नाकाबंदी भी कर दी गई है। कहा जा रहा है कि वारदात के पीछे आपसी रंजिश का मामला है। यह हमला शहर के ओरमांझी इलाके में स्थित आर्यन लाइन नामक होटल में हुआ जहां मुंडा अपने साथियों के साथ चाय पी रहे थे। मुंडा को अस्पताल ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दोनों को मेदांता अस्पताल में ले जाया गया था। घायल राजकिशोर का इलाज किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अर्जुन मुंडा, भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दूसरी ओर, इस वारदात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश दिख रहा है। वहीं, पुलिस के अनुसार पहली नजर में मामला आपसी रंजिश का नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि जीतराम मुंडा का मनोज मुंडा नामक एक शख्स से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मनोज ने ही भापा नेता की हत्या कराई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसका कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed