{"_id":"8034ba4e-6382-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"bjp-jmm-looted-resources-of-state-marandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-झामुमो ने राज्य के संसाधनों को लूटा: मरांडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-झामुमो ने राज्य के संसाधनों को लूटा: मरांडी
हजारीबाग/एजेंसी
Updated Mon, 21 Jan 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में अर्जुन मुंडा सरकार के गिरने के करीब दो हफ्ते बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि भाजपा-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन केवल इसीलिए किया गया था कि राज्य के संसाधनों की लूट की जा सके।
विज्ञापन
मरांडी ने कहा कि राज्य के संसाधनों को लूटने के लिए भाजपा ने झामुमो के साथ सरकार बनायी जबकि वह इस बात से अवगत थी कि झामुमो भाजपा को राज्य में मदद देने के साथ-साथ केन्द्र में कांग्रेस नीत सरकार को समर्थन देकर दोहरा मापदंड अपना रही है।
विज्ञापन
लोकसभा सदस्य मरांडी ने यहां एक रैली में कहा कि हालांकि राज्य का गठन 12 साल पहले ही हो गया था लेकिन लोगों की आकांक्षाएं अभी तक अधूरी हैं क्योंकि भाजपा- झामुमो गठबंधन ने व्यापक भ्रष्टाचार किया।
विज्ञापन