{"_id":"5be10d6fbdec22698f4cbfac","slug":"birsa-munda-jail-premises-will-have-a-25-feet-high-statue-of-birsa-munda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरसा मुंडा जेल परिसर में बिरसा मुंडा की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरसा मुंडा जेल परिसर में बिरसा मुंडा की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी
भाषा, रांची
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
बिरसा मुंडा
झारखंड सरकार रांची के बिरसा मुंडा जेल में बिरसा मुंडा की 25 फीट की प्रतिमा तथा अन्य शहीदों की नौ फीट की प्रतिमा लगायेगी जिसके लिए कुल तीन करोड़, 57 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार जेल में कुल दस प्रतिमाओं को लगाए जाने पर कुल 03 करोड़ 57 लाख राशि व्यय की जायेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा राज्य सरकार ने 22 पुनर्नियुक्त जिला न्यायाधीशों द्वारा पूर्व में फास्ट ट्रैक कोर्ट में की गई सेवा को पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभ के लिए परिगणित करने की स्वीकृति दी। इसके साथ ही झारखंड कुटुंब न्यायालय नियमावली, 2018 तैयार किये जाने की मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी।
विज्ञापन
झारखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा (नियुक्ति,प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2018 को भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी। सरकार ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विश्वविद्यालय के अधीन विस्तारित केंद्र रामकृष्ण मिशन, मोराबादी, रांची को वार्षिक व्यय के लिए दो करोड़ चैरानबे लाख रुपये का अनुदान देने की स्वीकृत भी दी।