फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Birla Institute of Technology develops a new filter to remove Arsenic from water

तकनीकी: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ने बनाया फिल्टर, पानी से आसानी से निकलेगा आर्सेनिक

Fri, 02 Apr 2021 07:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 02 Apr 2021 07:17 PM IST
सार

  • एक दिन में 200 से 240 लीटर पानी शुद्ध कर सकती है यह मशीन
  • एक लीटर पानी को शुद्ध करने में लागत आएगी 50 पैसे से भी कम

विज्ञापन
Birla Institute of Technology develops a new filter to remove Arsenic from water
Water - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

झारखंड के बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक ऐसी व्यवस्था विकसित की है जिसके माध्यम से पानी से आर्सेनिक को आसानी से निकाला जा सकता है। इसे बाजार में आसानी से उपलब्ध द्रवों से तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मशीन आसानी से पानी को फिल्टर कर उसे पीने योग्य बना सकती है। 

विज्ञापन


संस्थान के शोध अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार स्वेन की अध्यक्षता में यह तकनीकी (आर्सेनिक निस्पंदन सिस्टम) विकसित की गई है। डॉ. संजय के अनुसार प्रारंभिक चरण में फिल्टर की चार इकाइयां स्थापित की गई हैं। यह फिल्टर पानी से आर्सेनिक जैसे घातक तत्वों को निकालने में पूरी तरह सफल साबित हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि देश के कई हिस्सों में दूषित पानी की समस्या गंभीर हो रही है। झारखंड के ही कई हिस्सों में दूषित पानी पीने से होने वाली आर्सेनिकोसिस बमारी के मामले लंबे समय से सामने आते रहे हैं।  शोधार्थियों का कहना है कि यह नई फिल्टर तकनीकी लोगों को साफ पानी मुहैया कराने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजय ने कहा कि रांची के कुछ इलाकों में भूजल में आर्सेनिक की मौजूदगी मिली है। प्रदूषित क्षेत्रों में आर्सेनिक की मात्रा 1 पीपीएम तक है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की अधिनियमित मात्रा (0.01 पीपीएम) से कहीं अधिक है। कई जगहों पर भूजल में आर्सेनिक के साथ आयरन की मात्रा भी काफी अधिक है।

उन्होंने बताया कि इस फिल्टर मशीन के शोध को अभी निबंधित किया जाना बाकी है, इसलिए इसके पदार्थों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी जा सकती। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोग इसे कम लागत पर बना सकेंगे और इसकी स्थापना भी बहुत कठिन नहीं है। इसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत भी नहीं है।


डॉ. संजय ने बताया कि पानी फिल्टर करने की इस तकनीकी से रोजाना 200 से 240 लीटर पानी शुद्ध किया जा सकता है। यानी हर घंटे में 10 से 12 लीटर पानी को शुद्ध किया जा सकता है। वहीं,लागत को लेकर उन्होंने कहा, एक लीटर पानी को शुद्ध करने में खर्च केवल 0.03 रुपये आएगा, जो कि काफी कम है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed