फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bike riding miscreant shot and injured a police constable going on duty in Dumka

Jharkhand Crime news: बाइक सवार बदमाश ने कांस्टेबल को मारी गोली, बैग लूट का किया गया प्रयास

Tue, 20 Sep 2022 09:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 09:59 PM IST
सार

चर्च के पास दुमका के रामगढ़ पुलिस थाने में तैनात 44 वर्षीय सुजीत कुमार बोईपई गोली लगने से घायल हो गए। उस दौरान चर्च के पास पुलिस कांस्टेबल अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे थे। 

विज्ञापन
Bike riding miscreant shot and injured a police constable going on duty in Dumka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के दुमका कस्बे मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। गोली लगने से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


दुमका शहर के थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को एक चर्च के पास गोली लगने से दुमका के रामगढ़ पुलिस थाने में तैनात 44 वर्षीय सुजीत कुमार बोईपई घायल हो गए थे। घटना उस समय हुई जब बोईपई अनुमंडल अधिकारी के आवास की ओर जा रहे थे। पुलिस कांस्टेबल ने अपनी मोटरसाइकिल चर्च के पास खड़ी की थी। उसी समय बाइक सवार बदमाश ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन


बोईपई ने कुमार को बताया कि हमलावर ने सिपाही से उसका बैग मांगा था, लेकिन कांस्टेबल ने बैग देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने कांस्टेबल पर गोली चला दी और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि बाइक सवार बदमाश ने कांस्टेबल से उनका बैग लूट का प्रयास किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कांस्टेबल को तमंचे से गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरेापी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed