फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bigamy cloud over marriage sealed with Facebook status update

विधायक के बेटे की फेसबुक ने खोली पोल

Fri, 08 Aug 2014 05:45 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bigamy cloud over marriage sealed with Facebook status update

झारखंड में भाजपा विधायक और उनके बेटे चंदन पर एक लड़की को अगवा करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब विधायक के बेटे ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल का स्टेटस बदला।

चंदन ने हाल ही में अपनी प्रोफाइल का स्टेटस 'मैरिड' लिखा और इसके साथ अपनी नई पत्नी की फोटो भी लगाई थी। हालांकि यह काफी आश्चर्यजनक है कि फोटो में वही लड़की है जिसके अपहरण का आरोप भाजपा नेता और उनके बेटे पर लगा है।

शादी की कहानी

Bigamy cloud over marriage sealed with Facebook status update

इस मामले में भाजपा विधायक ने कहा कि उनके बेटे ने अगर शादी की है तो क्या गलत हो गया?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने 3 अगस्त को शिकायत देते हुए विधायक और उनके बेटे पर अपहरण का आरोप लगाया था जबकि चंदन की शादी 1 अगस्त को हुई थी।

मामले में रोचक मोड़ तब आ गया जब भाजपा विधायक ने लड़की के पिता शिव कुमार महतो और छह अन्य के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की शादियां..

Bigamy cloud over marriage sealed with Facebook status update

कहा जा रहा है ये दोनों करीब दो महीने पहले अपने-अपने घरों से गायब हो गए थे। इसके बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में पुलिस ने कहा कि वह लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि विधायक के बेटे चंदन ने इसके पहले भी दो शादियां की हैं।

पहली पत्नी को उसने शादी के कुछ दिनों बाद ही छोड़ दिया था। इसके बाद उसने फिर शादी की और दूसरी बीवी को भी शादी के कुछ सालों बाद छोड़ दिया। दूसरी बीवी से उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन

नहीं दिया तलाक

Bigamy cloud over marriage sealed with Facebook status update

पूरे मामले में विधायक के बेटे के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि उसने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों को तलाक नहीं दिया था।

इससे वह कानूनी प्रक्रिया के तहत दोबारा शादी करने और रेप के मामले में फंस सकता है। वहीं पुलिस कोई भी कदम उठाने से पहले मामले को पूरी तरह-जांच परख लेना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed