फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   bank denies withdrawal due to unpaid loan, Farmer committed suicide

लोन न चुकाने की वजह से रोकी खाते की रकम, परेशान किसान ने की आत्महत्या

Fri, 06 Oct 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
bank denies withdrawal due to unpaid loan, Farmer committed suicide

झारखंड में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक से पैसे न मिलने के कारण एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। मामला गिरीडीह जिले का है, जहां बुधवार रात कैलाशपति राणा ने आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कैलाश के बेटे ने उन्हें 4000 रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसे लेने के लिए वह बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने राणा को पैसे देने से इनकार कर दिया। बैंक का कहना था कि चूंकि कैलाश ने बैंक से 35 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसे उन्होंने नहीं चुकाया है। इसलिए उन्हें उनके खाते से रकम नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत, कुहासा बना वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि यहां तक की बैंककर्मियों ने कैलाशपति को अपमानित भी किया। मामले की जांच के लिए गिरीडीह प्रशासन ने एक जांच टीम का गठन किया है। बता दें कि इस साल राज्य में सात किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed