फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Due to fog an elephant died hit by train in Jharkhand Due to fog

झारखंडः ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत, कुहासा बना वजह

Thu, 28 Sep 2017 06:45 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 28 Sep 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Due to fog an elephant died hit by train in Jharkhand Due to fog
हाथी की मौत ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

झारखंड में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी की मौत की खबर सामने आयी है। हादसे की वजह सुबह कुहासा होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, घटना बुधवार तड़के की है। जहां मेदिनीपुर-पुरुलिया पैसेंजर की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हुई है। हादसे के बारे में ट्रेन चालक ने बताया कि कुहासा होने के कारण वह हाथियों के झुंड को नहीं देख नहीं पाया। उसने बताया कि घटना के बाद हाथी इंजन की चपेट में आकर 20 फीट तक घसीटते हुए आगे बढ़ा था।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया। वहीं हादसे की वजह से इस रूट की ट्रेने काफी लेट होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक बाधित रहे मार्ग को अवरोध मुक्त कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed