फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   bail_ jail_ ranchi_ yashwant sinha

जेल से रिहा हुए यशवंत सिन्हा

Thu, 19 Jun 2014 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jun 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
bail_ jail_ ranchi_ yashwant sinha

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को गुरुवार को झारखंड की एक जेल से रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


सीजीखबर
के अनुसार उनके साथ पार्टी के 55 कार्यकर्ता भी जेल से निकले। ये सभी तीन जून से ही हजारीबाग केंद्रीय कारागार में बंद थे।


मंगलवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी सिन्हा से जेल में जाकर मिले थे। उन्होंने राज्य में उनके लिए बड़ी भूमिका की संभावना जताई थी। आडवाणी ने उनसे जमानत लेने और राज्य में आंदोलन का नेतृत्व करने का आग्रह भी किया था।
विज्ञापन


राज्य में चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने और बिजली विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में सिन्हा को 2 जून को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने जमानत लेने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

सोमवार को सिन्हा की न्यायिक हिरासत को 28 जून तक बढ़ा दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed