फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   babulal marandi wife daughter assault amrit nagar ranchi

Jharkhand News: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी-बहू पर अमृत नगर में हमला, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 03 Oct 2025 02:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 02:59 PM IST
सार

हजारीबाग के अमृत नगर में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी और उनके चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। घटना के दौरान पुलिस मौजूद थी, लेकिन हालात को नियंत्रित नहीं कर सकी।

विज्ञापन
babulal marandi wife daughter assault amrit nagar ranchi
FIR की कॉपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग के अमृत नगर इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी और बहू के साथ बदसलूकी तथा उनके चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब मरांडी की बहू प्रीति किस्कू और उनकी पत्नी गिरिडीह से रांची की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अमृत नगर में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और कुछ लोगों ने गाड़ी को रोककर बहू और पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा चालक के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस मौजूद होने के बावजूद हालात को नियंत्रित करने में ढिलाई बरती गई, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे। घटना के बाद प्रीति किस्कू ने अमृत नगर पूजा समिति के कुछ सदस्यों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। आईजी सुनील भास्कर ने हजारीबाग एसपी को निर्देश दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और पूरे मामले की जांच तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, अमृत नगर पूजा समिति के अध्यक्ष और स्थानीय मुखिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मरांडी की पत्नी और बहू से खेद जताते हुए माफी मांगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को आघात पहुंचाती हैं और प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग प्रशासन के कदम पर नजर बनाए हुए हैं। अब यह देखना बाकी है कि पुलिस कितनी जल्द दोषियों को पकड़कर कानून के हवाले करती है और मामले को शांत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed