{"_id":"5e3c35558ebc3ee5f23438be","slug":"babulal-marandi-party-jharkhand-vikas-morcha-expelled-mla-pradeep-yadav-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने एक और विधायक को पार्टी से निष्कासित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने एक और विधायक को पार्टी से निष्कासित किया
Thu, 06 Feb 2020 09:18 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में गोड्डा में पोड़ैयाहाट से अपने विधायक प्रदीप यादव को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे पहले पार्टी ने 21 जनवरी को मांडर क्षेत्र से विधायक बंधू तिर्की को पार्टी से निष्कासित किया था।
विज्ञापन
झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान केन्द्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अभय सिंह ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यादव को पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में दो दिन पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया जिसे देखते हुए पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर आज उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला किया गया। तिर्की के बाद यादव को भी पार्टी से बाहर किये जाने के बाद अब विधानसभा में झाविमो के इकलौते विधायक पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रह गए हैं।
विज्ञापन