{"_id":"5d0ee5d88ebc3e1efe1f4469","slug":"attacks-on-doctor-in-ranchi-s-rinchi-hospital-ordered-to-arrest-criminals-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची के रिंची अस्पताल नें डॉक्टर पर हमला, अपराधियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची के रिंची अस्पताल नें डॉक्टर पर हमला, अपराधियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आदेश
Sun, 23 Jun 2019 08:07 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची के कटहल मोड़ स्थित रिंची अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद तोड़फोड़ करने और डॉक्टर पर हमला करने की घटना को शर्मनाक बताते हुए राज्य के मुख्य सचिव ने जिले के पुलिस अधीक्षक को 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. डी.के. तिवारी ने कहा कि घटना को लेकर अगर स्थानीय थाना के पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनपर भी कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने इस संबंध में डीजीपी के. एन. चौबे से बात की और कहा कि राज्य के चिकित्सकों को सुरक्षा दी जाए ताकि वे अपने कर्तव्यों का निष्पादन ठीक से कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी यह निर्देश दिया है कि वे अपने अपने जिले में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसकी मुकम्मल व्यवस्था करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन