फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Assault with foreign woman jharkhand high court asks report to state government

Jharkhand: विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म मामले में अदालत ने मांगी सरकार से रिपोर्ट, कहा- SOP की जानकारी भी दें

Thu, 07 Mar 2024 05:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये दिया गया है।

विज्ञापन
Assault with foreign woman jharkhand high court asks report to state government
झारखंड हाई कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड सरकार को दुमका में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ अदालत ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बारे में भी जानकारी मांगी है। अगर एसओपी नहीं थी, तो भविष्य में इसे लेकर तैयारियों के बारे में भी राज्य सरकार से पूछा गया। इस मामले की सुनवाई अब 13 मार्च को होगी।
विज्ञापन


एक मार्च को दुमका जिले के कुरुमाहट में 28 वर्षीय विदेशी महिला अपने पति के साथ एक टेंट में रात गुजार रही थी, तभी उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। अदालत ने सोमवार को मामले का संज्ञान लिया था और राज्य सरकार से इस मामले की रिपोर्ट भी मांगी। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अदालत में कहा कि विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये दिया गया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ पांच मार्च को दुमका से चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed