{"_id":"625684e8-7ff3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"arrest-warrant-issued-but-officer-working-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी वारंट के बाद भी दफ्तर में कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी वारंट के बाद भी दफ्तर में कर रहे काम
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में कानून व्यवस्था की यह स्थिति है कि एक अधिकारी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी आराम से दफ्तर में काम कर रहे हैं। चाईबासा के डीसीएलआर शंकर यादव के खिलाफ कोडरमा सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया है। वारंट जारी होने के करीब 10 दिन बाद भी अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह बेधड़क अपने कार्यालय में बैठ कर कामकाज निबटा रहे हैं।
विज्ञापन
शंकर यादव के खिलाफ साल 2008 में कोडरमा में जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर रहने के दौरान फर्जी चालान के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उनके लिये 10 दिन पहले वारंट भी जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की एक बार कार्रवाई की थी, पर फिर लौट गयी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं शंकर यादव अपने तबादले के बावजूद भी चाईबासा में ही काम कर रहे हैं। उनका तबादला दो महीने पहले ही घाटशिला डीसीएलआर के रूप में हुआ था, पर उन्होंने योगदान नहीं दिया। उन्होंने चाईबासा का कार्यभार भी नहीं छोड़ा। अब भी वह चाईबासा में ही डीसीएलआर के पद पर कार्य कर रहे हैं। सरकार के आदेश के बाद भी वह घाटशिला नहीं गये।
विज्ञापन