फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Around 1900 tribal women from Jharkhand were offered jobs during an employment drive

Jharkhand: पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष भर्ती अभियान, झारखंड की 1898 आदिवासी महिलाओं को नौकरी की पेशकश

Tue, 27 Sep 2022 01:45 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

मंत्रालय ने बयान में कहा कि जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 2600 से अधिक महिलाओं ने भर्ती अभियान में भाग लिया, जिनमें से 1898 का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Around 1900 tribal women from Jharkhand were offered jobs during an employment drive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के सहयोग से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड झारखंड के ग्रामीण इलाकों में नौकरी के लिए विशेष भर्ती अभियान चला रहा है। सरकार के इस रोजगार अभियान के दौरान झारखंड की करीब 1,900 आदिवासी महिलाओं को नौकरी की पेशकश की गई। 

विज्ञापन


दो दिवसीय भर्ती अभियान झारखंड के खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा जिलों में 18 और 19 सितंबर को आयोजित किया गया था। महिलाओं को तमिलनाडु के होसुर में कंपनी में लगाया गया है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 2,600 से अधिक महिलाओं ने भर्ती अभियान में भाग लिया, जिनमें से 1,898 का चयन किया गया है।
विज्ञापन


जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवा आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाना है, और उन्होंने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को महिलाओं को काम देने और उनके कौशल को उन्नत करने के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। अर्जुन मुंडा मंगलवार को 822 आदिवासी महिलाओं के पहले जत्थे को रांची से होसुर ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष उम्मीदवारों को दूसरे लॉट में भेजा जाएगा।टाटा कम्युनिकेशन लिमिटेड और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम रांची में डेरा डाले हुए है और इन आदिवासी महिलाओं की यात्रा की व्यवस्था कर रही है। वहीं कंपनी चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित वेतन के साथ प्रशिक्षण, आवास, भोजन, परिवहन सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed