{"_id":"f1692d88032ff01781e22edea7ea6772","slug":"anosh-ikka-100-crore-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला के सबूत: पूर्व मंत्री की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला के सबूत: पूर्व मंत्री की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Jul 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश इक्का की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
विज्ञापन
उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है और निदेशालय ने जांच में उनके हवाला कारोबार से जुड़े होने के सबूत हासिल किए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री रहे इक्का पर पिछले तीन साल से निदेशालय की नजर थी।
निदेशालय ने इक्का की दिल्ली के हॉज खास और वसंत विहार में स्थित संपत्तियों, गुड़गांव के सुशांत लोक और रांची में मौजूद फ्लैट को जब्त कर लिया है।
हवाला रोकथाम कानून के तहत जब्त इन संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये है। इन संपत्तियों को 3.66 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।
निदेशालय ने इससे पहले इसी मामले में इक्का और उनके साथियों की आठ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। सीबीआई ने साल 2006 से 2008 तक मंत्री रहते समय इक्का और उनकी पत्नी पर आय से अधिक 17 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।